Report: Pankaj Singh
श्री विजयापुरम- हिंदू राष्ट्र शक्ति के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य युवा अध्यक्ष श्री अंग्शुमान रॉय के नेतृत्व में तथा राज्य महासचिव (युवा) श्री अंकित मृधा की उपस्थिति में 28 जुलाई 2026 अंडमान एवं निकोबार प्रशासन के आयुक्त-सह-सचिव (स्वास्थ्य) डॉ. सचिन शिंदे, IAS से शिष्टाचार भेंट कर जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने द्वीपसमूह के गंभीर मरीजों को समय पर उच्च चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा” को शीघ्र प्रारंभ करने की जोरदार मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस सेवा के प्रारंभ होने से आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को तत्काल बेहतर चिकित्सा संस्थानों तक पहुंचाना संभव होगा, जिससे अनेक बहुमूल्य जीवन बचाए जा सकेंगे।

इसके साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने द्वीपों के मध्य आवागमन को अधिक सुगम, तेज एवं प्रभावी बनाने के लिए सी-प्लेन (Sea Plane) सेवा शुरू करने की भी मांग रखी।
प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य क्षेत्र से संबंधित विभिन्न आधारभूत संरचनात्मक समस्याओं एवं जनहित के अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर एक विस्तृत ज्ञापन भी स्वास्थ्य सचिव को सौंपा।
आयुक्त-सह-सचिव (स्वास्थ्य) डॉ. सचिन शिंदे, IAS ने प्रतिनिधिमंडल की सभी मांगों को गंभीरता एवं धैर्यपूर्वक सुना तथा आश्वासन दिया कि पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा की प्रक्रिया पहले से प्रगति पर है और प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रस्तुत सभी प्रस्तावों एवं सुझावों पर प्राथमिकता के आधार पर विचार किया जाएगा।
हिंदू राष्ट्र शक्ति ने आशा व्यक्त की कि प्रशासन इन जनहितकारी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर द्वीपवासियों को बेहतर स्वास्थ्य एवं परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी कदम उठाएगा।















Leave a Reply