75 आज़ादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष मे मध्य अण्डमान के सहायक आयुक्त कार्यालय के तरफ से एक बाईक रैली का आयोजन किया गया।

Rangat raily

जहां पुरा भारत 75 आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है वहीं हमारा अण्डमान और निकोबार द्वीप समुह भी अपने तरिके से आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा।  जहां देखो वहीं तिरंगा दिख रहा है, हर घर मे और हर तरफ तिरंगा दिख रहा है।  रैलियां निकल रहा है जयकारा लग रहा है।

इसी संधर्भ के अंतरगत दिनांक  11/08/2022  को  75 आज़ादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष मे मध्य अण्डमान के रंगत तहसील मे सहायक आयुक्त कार्यालय के तरफ से एक बाईक रैली का आयोजन किया गया जिसमे सामिल होने के लिए सारे विभागो के साथ आम जनता को भी आमंत्रीत किया गया।  इस रैली मे रंगत के सरकारी विभागो के वरिष्ठ अधिकारीयों के साथ कर्मचारी और आम जनता भी जोर शोर से शामिल हुए।

रैली सुबह  7 बजे रंगत बजार के चौक से सहायक आयुक्त आदित्य अस्थाना द्वारा झंडा दिखाकर रवाना किया गया।  रैली निंबुतला के रमन बगिचा तक गया , वहां जाकर लोगो ने समुद्र तट का साफ सफाइ करके अपना श्रम दान किया।  श्रम दान के बाद आखिरी मे रंगत के राजस्व निरीक्षक विनोद तिर्की ने रैली मे शामिल हुए लोगो का धन्यवाद किया फिर रैली वापस रंगत आ गयी।

इस रैली मे मुख्य लोग शामिल थे, रंगत के सहायक आयुक्त आदित्य अस्थाना , तहसीलदार थोमस वर्गीस, खंड विकास अधिकारी, डीएसपी, पंचायत समिती प्रमुख , रंगत पंचायत के प्रधान , निंबुतला पंचायत के प्रधान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *