रंगत मे डेढ़ महिनो से LPG गैस आपूर्ति मे कमी, घरो मे रसोइ के चुल्हे लगभग बंद के कगार पर।

LPG Gas

दिनांक 17/08/2022  अगर अण्डमान मे आपको अपने घरो मे खाना पकाना है तो इस 21 वीं सदी मे आपके घर मे गैस सिलेंडर (LPG ) होना जरुरी है।  क्योंकी चुल्हा के लिए जंगल से वन विभाग आपको लकड़ी काटने नही देगा और मिट्टी का तेल का चलन लगभग खतम होने के कगार पर है।  अगर मान लीजिये आपके घर मे गैस खतम हो गया हो , और लगभग डेढ़ महिनो से आपके क्षेत्र मे गैस आपुर्ती न हो , तो आप क्या करेंगे , आप कैसे अपने परिवार के लिए खाना पकाएंगे !?।

इस तरह का सवाल इसलिए उत्पन्न हुआ क्योंकी रंगत क्षेत्र मे लगभग डेढ़ महिनो से  LPG कि आपुर्ती बंद है।  लोग गैस सिलेंडर के लिए परेशान है।  लोगो को न घरेलु गैस मिल रहा है और न ही व्यावसायिक गैस।  हलात इतने खराब है की रंगत के कुछ गांवो के घरो मे गैस पुरी तरह से खतम हो गया है।  और रंगत बजार के होटलो की बात करे तो LPG  न होने के कारण कुछ ने तो अपना होटल बंद करके रखा हुआ है।

उनमे से रंगत बजार मे LPG  के कमी से बंद पड़ा एक होटल “आनंदी होटल” के मालिक से जब इस बारे मे पुछा तो उन्होने कहा की खाना पकाने के लिए बिलकुल LPG  नही है , जिसकी वजह से होटल नही चला सकते , इसलिए बंद  करना पड़ा।

जब हमने इस बारे मे रंगत के LPG बुकिंग और आपूर्ति केंद्र “आसमानी इंडेन सर्वीस ” मे पुछा तो इन्होने कहा की रंगत के लिए पोर्ट ब्लेयर से ही LPG आपुर्ती नही हो रहा है , पोर्ट ब्लेयर मे ही LPG की कमी है।  जब वहीं से  नही आयेगा तो हम कैसे लोगो मे  वितरण कर सकेंगे।  जो थोड़ा बहुत आ रहा है वो हम क्षेत्रों के अनुसार वितरण कर रहे है।  लेकिन ये आपुर्ती मात्रा बहुत कम है।  जब हमने इस समस्या का हल के बारे मे पुछा तो उन्होने कहा की बता नही सकते कि कब तक इस समस्या का समाधान निकल पायेगा।  सब कुछ पोर्ट ब्लेयर से LPG वितरण पर निर्भर करता है।

कारण कुछ भी हो , लेकिन आज के समय मे LPG लोगो की बुनियादी जरुरत बन चुका है।  उसका कमी लोगो को परेशानी मे डाल रहा है।  जब रंगत बजार के होटल LPG की कमी से बंद पड़े है तो अनुमान लगा सकते है की कितने  घरो के चुल्हे इसी LPG  की कमी से बंद हो गए होंगे।  हम प्रशासन से अनुरोध करते है की कृपया इस समस्या का संज्ञान ले और इसका हल निकाले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *