N&M A उपायुक्त जी के हस्तछेप के बाद 2 साल से रुका ग्रामीण सड़क का काम हुआ शुरू, एविलैंड मीडिया उठाया था मुद्दा

Uttara Gramin Sadak

Report : Pankaj Singh

दिनाक 21 मार्च 2026, ग्राम पंचायत उत्तरा के पंचायत कार्यालय के पास (वार्ड नंबर I)  का ग्रामीण सड़क का निर्माण कई सालों से रुका हुआ था, उस सड़क का टेंडर होकर लगभग 2 साल के आस-पास हो चुका था लेकिन काम शुरू होने का नाम ही नहीं ले रहा था। लगभाग 2 महीने पहले हमारी मीडिया ने इस मुद्दा को उठाया था, और सवाल भी उठाया था कि जब टेंडर होकर लगभाग 2 साल से ऊपर हो चुका है तो सड़क निर्माण का काम शुरू क्यों नहीं किया जा रहा है।

Uttara Gramin Sadak

ख़ुशी की बात ये है की उत्तर और मध्य अंडमान के डिप्टी कमिश्नर श्री सुशांत पाधा (IAS) जी के हस्तक्षेप के बाद कल यानी 20 मार्च 2026 को ग्रामीण सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। और आशा है कि काम तीव्र गति से चलते हुए जल्द ही समाप्त भी हो जाएगा।

ग्राम पंचायत उत्तरा के प्रधान और PRI सदस्यों ने उत्तरा कॉर्नर (वार्ड नंबर I) पर सड़क निर्माण कार्य शुरू करने के लिए, N&M अंडमान, मायाबंदर के डिप्टी कमिश्नर के प्रति अपना हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रशासन द्वारा लंबे समय से लंबित इस मांग को पूरा करने के लिए की गई त्वरित कार्रवाई की सराहना की, इससे कनेक्टिविटी बेहतर होगी, आवागमन आसान होगा और स्थानीय निवासियों के दैनिक जीवन को लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *