IGNOU ने 39वें दीक्षांत समारोह (Convocation Centre) की तारीख घोषित की।

Ignou Notification

Report : Sangita Singh

दिनाक 31 मार्च 2026, विश्वविद्यालय का 39वां दीक्षांत समारोह (Convocation Centre) 7 अप्रैल, 2026 को IGNOU मुख्यालय में और साथ ही क्षेत्रीय केंद्र – पोर्ट ब्लेयर में आयोजित किया जाएगा।

Ignou Notification

जिन शिक्षार्थियों ने दिसंबर 2024 और जून 2025 की सत्रांत परीक्षाओं में अपना अध्ययन कार्यक्रम पूरा कर लिया है, वे इस दीक्षांत समारोह में प्रमाण पत्र/डिप्लोमा/डिग्री प्राप्त करने के पात्र हैं।

RC- पोर्ट ब्लेयर के जो पात्र छात्र 39वें दीक्षांत समारोह के लिए पंजीकरण फॉर्म पहले ही जमा कर चुके हैं, उनसे अनुरोध है कि वे VIP रोड के पास स्थित क्षेत्रीय केंद्र कार्यालय से अपना स्कार्फ प्राप्त कर लें। यदि किसी शिक्षार्थी को कोई प्रश्न या शंका हो, तो कृपया IGNOU क्षेत्रीय केंद्र, श्री विजयापुरम, 744103 पर संपर्क करें। लैंडलाइन नंबर: 03192-230111/242888।

ईमेल: rcportblair@ignou.ac.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *