विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मध्य अंडमान वन विभाग द्वारा ग्राम पंचायत शिवपुरम के PRI सदस्यों एवं ग्रामवासियों के सहयोग से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

0
49

Report : Sangita Singh

रंगत, 05 जून 2026: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मध्य अंडमान वन विभाग द्वारा ग्राम पंचायत शिवपुरम के PRI सदस्यों एवं ग्रामवासियों के सहयोग से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करना था।

environment Day

कार्यक्रम के दौरान वन विभाग के अधिकारियों, PRI सदस्यों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने, जैव विविधता के संरक्षण तथा स्वच्छ पर्यावरण बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विश्व पर्यावरण दिवस 2026 की थीम “Climate Action” के अनुरूप सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण हेतु निरंतर प्रयास करने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।

ग्राम पंचायत शिवपुरम, वन विभाग एवं स्थानीय समुदाय के संयुक्त प्रयास से आयोजित यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Previous articleडी-लिस्टिंग बिरसा मुंडा के विज़न को पूरा करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here