Report : Pankaj Singh
श्री विजयापुरम, 25 जून 2026- अंडमान और निकोबार के आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर अलग-अलग विभागों से पदो की भर्ती के लिए दिनाक 08 जून 2026 को कॉमन मेट्रिक्स लेवल (CML) भर्ती ऑनलाइन आवेदन निकाला गया था, तो दिनाक 15 जून 2026 को कॉमन हायर सेकेंडरी लेवल (CHL) पोस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन निकाला गया था.

लेकिन पिछले 4 दिनों से ऑनलाइन आवेदन वेब पत्र सुचारु रूप से काम नहीं कर रहा है, अक्सर बीच बीच में सर्वर डाउन हो जाता है, जिस कारण आवेदन भरने के दौरान एरर पेज आ जाता है। सर्वर का ख़राब स्थिति के कारण अभ्यर्थियों को फॉर्म भरने में परेशानी हो रही है। खास तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में अभ्यर्थियों को बहुत अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जहां कॉमन मेट्रिक्स लेवल का आवेदन का आखिरी तिथि 28 जून है तो वहीं CHL का 05 जुलाई।
लेकिन सर्वर का स्थिति को देखते हुए, सर्वर का बार-बार डाउन होने के कारण आशंका है कि बहुत अधिक मात्रा में उम्मीदवार आवेदन के आखिरी तिथि तक नौकरी के लिए आवेदन कर ही नहीं पाएंगे। इसलिए जरूरी हो जाता है कि सर्वर को ठीक किया जाए और दोनों पदों के लिए आखिरी तिथि को बढ़ाया जाए।















Leave a Reply