उपायुक्त के निर्देश पर हरिनगर-6 में संयुक्त तकनीकी निरीक्षण, कटावग्रस्त नाले एवं सड़क सुरक्षा के लिए स्थायी समाधान पर किया गया विस्तृत आकलन

Harinagar Panchayat

Report: Pankaj Singh

मायाबंदर, 15 जुलाई 2026 उत्तर एवं मध्य अंडमान के उपायुक्त श्री सुशांत पाढ़ा, IAS के निर्देशानुसार दिनांक 14 जुलाई 2026 को हरिनगर-6 स्थित एक गंभीर कटावग्रस्त नाले (क्रीक/नाला) का संयुक्त तकनीकी निरीक्षण किया गया। उक्त नाला लगातार भूमि कटाव एवं धंसाव का कारण बन रहा है, जिससे श्री नानी कर्मकार के आवास के समीप स्थित ग्राम सड़क को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है।

निरीक्षण दल में मनरेगा/वीबी-ग्राम (जी) प्रकोष्ठ के कार्यक्रम अधिकारी (मुख्यालय) एवं कार्यक्रम अधिकारी (मायाबंदर) अपनी अभियंत्रिकी टीम सहित, अंडमान लोक निर्माण विभाग (APWD) के सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता तथा हरिनगर के स्थानीय पटवारी शामिल थे।

Harinagar Panchayat

संयुक्त टीम ने स्थल का विस्तृत तकनीकी निरीक्षण करते हुए सड़क के प्रभावित हिस्से को सुरक्षित एवं सुदृढ़ बनाने के लिए दीर्घकालिक एवं प्रभावी उपायों का आकलन किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत हरिनगर के प्रधान भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान ने उत्तर एवं मध्य अंडमान के उपायुक्त श्री सुशांत पाढ़ा, IAS के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समस्या की गंभीरता को देखते हुए उनके त्वरित हस्तक्षेप एवं संयुक्त तकनीकी दल को स्थल निरीक्षण हेतु भेजने से स्थानीय लोगों में विश्वास बढ़ा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासों से शीघ्र ही प्रभावी एवं स्थायी संरक्षण कार्य प्रारंभ होंगे, जिससे ग्राम सड़क की सुरक्षा सुनिश्चित होगी तथा क्षेत्र के निवासियों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *