फोरशोर सेक्टर और इंटर-आइलैंड सेक्टर में चलने वाली फेरी सेवाओं में देरी हो सकती है या उन्हें रोका जा सकता है।

Ferry in bad rainy climate

Report: Sangita Singh

श्री विजयापुरम- खराब मौसम तथा समुद्र में तेज़ हवाओं के कारण चैथम, बैम्बूफ़्लैट, फ़ीनिक्स बे, डुंडास पॉइंट एवं पानीघाट (होपटाउन) के मध्य संचालित हार्बर/व्हीकल फेरी सेवाओं का सुरक्षित संचालन प्रभावित हो रहा है। यात्रियों एवं चालक दल की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, डायरेक्टरेट ऑफ शिपिंग सर्विसेज़ (DSS) द्वारा हार्बर सेक्टर में संचालित जहाज़ों के समय में आवश्यकतानुसार परिवर्तन किया जा सकता है अथवा मौसम की परिस्थितियों के अनुसार सेवाओं को अस्थायी रूप से स्थगित या रद्द किया जा सकता है।

Ferry in bad rainy climate

इसके अतिरिक्त, मौसम की स्थिति को देखते हुए फोरशोर सेक्टर तथा इंटर-आइलैंड सेक्टर में संचालित फेरी सेवाओं के संचालन में भी देरी हो सकती है। आवश्यकता पड़ने पर इन सेवाओं को बाधित, अस्थायी रूप से निलंबित अथवा रद्द भी किया जा सकता है।

डीएसएस ने सभी यात्रियों एवं पर्यटकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा की योजना मौसम एवं फेरी सेवाओं की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए बनाएं।

जहाज़ों के नवीनतम शेड्यूल एवं परिचालन स्थिति की जानकारी के लिए यात्री फ़ीनिक्स बे स्थित डीएसएस सूचना काउंटर पर निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं—

  • 03192-245555
  • 03192-232714
  • टोल-फ्री: 1800-345-2714

यह जानकारी डायरेक्टरेट ऑफ शिपिंग सर्विसेज़ (DSS) द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *