मध्य अंडमान वन प्रभाग द्वारा 77वें वन महोत्सव के उपलक्ष्य में मिनी मैराथन का आयोजन

Rangat Divisional Forest Office

Report: Sangita Singh

रंगत, 16 जुलाई 2026- 77वें वन महोत्सव-2026 के अवसर पर मध्य अंडमान वन प्रभाग द्वारा जनसामान्य में पर्यावरण संरक्षण, वन संवर्धन एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 25 जुलाई 2026 (शनिवार) को प्रातः 05:30 बजे एक मिनी मैराथन का आयोजन किया जाएगा।

मिनी मैराथन का शुभारंभ वन जांच चौकी (Forest Check Post), रंगत से होगा तथा इसका समापन प्रभागीय वन अधिकारी कार्यालय, मध्य अंडमान में परनशाला वन नर्सरी होते हुए किया जाएगा।

Rangat Divisional Forest Office

यह आयोजन सभी नागरिकों के लिए खुला है। प्रतियोगिता को निम्नलिखित तीन वर्गों में आयोजित किया जाएगा—

  1. सामान्य वर्ग (पुरुष एवं महिला)
  2. बाल वर्ग (12 वर्ष से कम आयु के बालक एवं बालिकाएं)
  3. वरिष्ठ नागरिक वर्ग (55 वर्ष से अधिक आयु)

मध्य अंडमान वन प्रभाग ने सभी सरकारी एवं निजी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों तथा आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस आयोजन का व्यापक प्रचार-प्रसार करें तथा अपने कर्मचारियों, श्रमिकों एवं विद्यार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित करें, जिससे कार्यक्रम सफल एवं जनभागीदारीपूर्ण बन सके।

सभी इच्छुक प्रतिभागियों से अनुरोध है कि वे 25 जुलाई 2026 को प्रातः 05:00 बजे तक वन जांच चौकी, रंगत में उपस्थित होकर अपना पंजीकरण कराएं तथा चेस्ट नंबर प्राप्त करें।

आयोजन से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए श्री के. राजीव, उप वन क्षेत्राधिकारी (Dy. Ranger) से मोबाइल नंबर 9933246353 पर संपर्क किया जा सकता है।

मध्य अंडमान वन प्रभाग ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से इस पर्यावरण-अनुकूल जनजागरूकता कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता कर वन संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *