मैट्रिक एवं उच्च माध्यमिक स्तर के पदों हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई

Extend Date

Report: Sangita Singh

श्री विजयपुरम- अंडमान एवं निकोबार प्रशासन द्वारा पूर्व में जारी रिक्ति सूचना संख्या 4-13/2026-R&E Cell/202 दिनांक 01.06.2026 (मैट्रिक स्तर के पदों हेतु) तथा रिक्ति सूचना संख्या 4-12/2026-R&E Cell/214 दिनांक 04.06.2026 (उच्च माध्यमिक स्तर के पदों हेतु) के क्रम में सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि ई-भर्ती पोर्टल https://erecruitment.andamannicobar.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि निम्नानुसार बढ़ा दी गई है—

  • मैट्रिक स्तर के पदों हेतु: 21 जुलाई, 2026 के स्थान पर अब 27 जुलाई, 2026 तक (रात्रि 12:00 बजे तक)।
  • उच्च माध्यमिक स्तर के पदों हेतु: 21 जुलाई, 2026 के स्थान पर अब 30 जुलाई, 2026 तक (रात्रि 12:00 बजे तक)।

Extend Date

इसके अतिरिक्त, सभी अभ्यर्थियों के हित में यह भी सूचित किया जाता है कि मैट्रिक तथा उच्च माध्यमिक स्तर के दोनों वर्गों के पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त होने के पश्चात सुधार (Correction) विंडो भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिसके माध्यम से अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे।

सुधार विंडो की तिथियों की सूचना पृथक प्रेस विज्ञप्ति तथा अंडमान एवं निकोबार प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी की जाएगी।

सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे बढ़ाई गई समय-सीमा का पूरा लाभ उठाते हुए निर्धारित अवधि के भीतर अपना ऑनलाइन आवेदन सावधानीपूर्वक एवं सही विवरणों के साथ प्रस्तुत करें तथा आवश्यकता पड़ने पर सुधार विंडो का भी उपयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *