उत्तर और मध्य अंडमान जिला पुलिस द्वारा हर घर तिरंगा 2026 अभियान

Police Tiranga Rally

Editor: Sangita Singh

उत्तरी और मध्य अंडमान– 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आयोजित राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा 2026″ अभियान के अंतर्गत उत्तर एवं मध्य अंडमान जिला पुलिस द्वारा संपूर्ण जिले में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने के लिए व्यापक स्तर पर ‘तिरंगा बाइक रैली’ और ‘वॉकाथॉन’ कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इसी के अंतरगत उत्तर और मध्य अंडमान जिला पुलिस ने भी तिरंगा रैली अलग-अलग क्षेत्रो में निकाला, जिसका प्रमुख है रंगत, कदमतला, बाराटांग और बिलिग्राउंड, इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना तथा हर नागरिक को अपने-अपने घरों पर गर्व के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करना रहा।

Police Tiranga Rally

कार्यक्रम के प्रमुख बिंदु:

  • तिरंगा बाइक रैली: जिले के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुज़री, जिसमें पुलिस अधिकारियों, जवानों और स्थानीय नागरिकों ने हाथों में तिरंगा थामकर बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।
  • जन–जागरूकता अभियान: कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों से अपील की गई कि वे इस स्वतंत्रता दिवस पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ें और अपने निवास व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर शान से तिरंगा फहराएं।

हमारी अपील- “राष्ट्रीय ध्वज हमारी संप्रभुता, एकता और अखंडता का प्रतीक है। आइए, हम सब मिलकर इस 80वें स्वतंत्रता दिवस पर अपने–अपने घरों में पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराएं और देश की प्रगति व सुरक्षा का संकल्प लें।“

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *