शिक्षा निदेशक श्री आदित्य संगोतरा का उत्तर और मध्य अंडमान के कई स्कूलों में सरप्राइज़ विजिट और निरीक्षण

Schools

Editor: Pankaj Singh

उत्तरी और मध्य अंडमान- अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के शिक्षा निदेशक श्री आदित्य संगोतरा ने हाल ही में उत्तर और मध्य अंडमान के कई स्कूलों का दौरा किये, यहाँ तक कि मायाबंदर, रंगत और सबरी के स्कूलों में भी वो दौरा किये। कुछ स्कूलों में तो वो सरप्राइज विजिट भी किये, वहां वो बुनियादि ढाँचे, शिक्षा पदाती, मीड डे मील, साफ़-सफ़ाई  इत्यादि कई चीजों का अवलोकन किये, जहाँ कुछ कमी निकालकर सामने आया वो उस कमी का संज्ञान भी लिए। उसी के अंतरगत स्थानीय प्रतिनिधियों की मांग पर पीएम श्री शासकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, स्वदेश नगर तथा शासकीय माध्यमिक विद्यालय (GMS), बिलीग्राउंड का व्यापक निरीक्षण किये। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शैक्षणिक सुविधाओं और बुनियादी ढांचे की स्थिति का प्रत्यक्ष आकलन करना था।

स्वदेश नगर स्कूल का विस्तृत निरीक्षण

स्वदेश नगर ग्राम पंचायत के प्रधान श्री देबब्रत दास के व्यक्तिगत अनुरोध पर शिक्षा निदेशक स्वदेश नगर स्थित स्कूल पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उनके साथ स्थानीय पंचायती राज संस्थानों (PRI) के प्रतिनिधि और गांव के वरिष्ठ नागरिक भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान निदेशक ने कक्षाओं, प्रयोगशालाओं और परिसर का बारीकी से अवलोकन किये। उन्होंने विशेष रूप से स्वच्छता मानकों का आकलन करते हुए शौचालयों की स्थिति की समीक्षा की। इसके पश्चात उन्होंने छात्रों से कक्षा-वार बातचीत कर उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं को समझा। दौरा समाप्त होने से पूर्व उन्होंने स्कूल के प्राचार्य, शिक्षण स्टाफ और PRI प्रतिनिधियों के साथ एक संयुक्त समीक्षा बैठक की, जिसमें प्रशासनिक एवं बुनियादी ढांचे से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। श्री संगोतरा ने सभी समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान करने का आश्वासन दिया।

Schools

GMS बिलीग्राउंड का दौरा एवं स्वागत

निदेशक श्री आदित्य संगोतरा ने अपनी धर्मपत्नी के साथ शासकीय माध्यमिक विद्यालय, बिलीग्राउंड का भी दौरा किये। स्कूल के मुख्य द्वार पर छात्रों, शिक्षकों और PRI सदस्यों द्वारा उनका पारंपरिक रूप से स्वागत किये गया।

इस दौरे के दौरान उन्होंने स्कूल परिसर, कक्षाओं, खेल के मैदान, जोनल लाइब्रेरी, वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर और डी.बी.आर.ए.आई.टी (DBRAIT) रूम का अवलोकन किये। छात्रों को दिए जाने वाले मिड-डे मील की गुणवत्ता और स्वच्छता की जांच करने के लिए उन्होंने किचन शेड का भी निरीक्षण किये। कक्षाओं में बातचीत के दौरान उन्होंने छोटे बच्चों को मिठाइयां बांटीं।

निरीक्षण के बाद उप शिक्षा अधिकारी (DEO), प्राचार्य, प्रभारी शिक्षक और PRI प्रतिनिधियों की उपस्थिति में एक संवाद सत्र आयोजित किये गया। इस दौरान हरिनगर ग्राम पंचायत के प्रधान श्री मनोजित हलदर ने निदेशक को पारंपरिक शॉल भेंटकर सम्मानित किये। वहीं, हरिनगर की उप-प्रधान श्रीमती ममता बिस्वास ने निदेशक की धर्मपत्नी को शॉल भेंटकर सम्मान व्यक्त किये।

समारोह को संबोधित करते हुए श्री मनोजित हलदर ने बिलीग्राउंड स्कूल की मरम्मत एवं रखरखाव के लिए हाल ही में स्वीकृत ₹1.40 करोड़ की राशि के लिए शिक्षा निदेशक का धन्यवाद व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि इस स्वीकृति से क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है, जिससे स्कूल के बुनियादी ढांचे और शैक्षणिक माहौल में व्यापक सुधार आएगा। इस अवसर पर श्री दिलीप कुमार दास (PSM), श्रीमती साबित्री बर्मन (उप-सरपंच) और श्रीमती दीपिका दास (PRI सदस्य) सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *