Editor: Pankaj Singh
उत्तरी और मध्य अंडमान- ग्राम पंचायत निंबुतला की ओर से 21 अगस्त 2026 शुक्रवार को निंबुतला में फ़ुटबॉल टूर्नामेंट लीग-सह-नॉकआउट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मध्य अंडमान के सहायक आयुक्त श्री दीपांशु वोहरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं रंगत की प्रमुख सुश्री सीता माझी, APWD के EE श्री डेनिस तथा DEO रंगत डॉ. धीरज कुमार सम्मानित अतिथियों के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर करीब 2:30 बजे हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री दीपांशु वोहरा तथा ग्राम पंचायत निंबुतला के प्रधान श्री सुजीत मिस्त्री ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

उद्घाटन के बाद प्रतियोगिता का पहला मुकाबला JNV पंचवटी और वन विभागके बीच खेला गया। मुकाबले में टॉस JNV पंचवटी ने जीता, लेकिन खेल शुरू होते ही वन विभागने मैदान पर अपना दबदबा कायम कर लिया। वन विभागने पहले हाफ में ही 5 गोल दागकर 5-0 की मजबूत बढ़त बना ली।
दूसरे हाफ में JNV पंचवटी ने वापसी की कोशिश करते हुए एक गोल किया, लेकिन वन विभागकी आक्रामक खेल शैली के सामने वह ज्यादा देर टिक नहीं सकी। वन विभागने दूसरे हाफ में भी 3 और गोल कर दिए। इस तरह मुकाबला पूरी तरह एकतरफा रहा और वन विभागने 8-1 के शानदार अंतर से जीत दर्ज की।
आयोजकों के अनुसार, इस फुटबॉल टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के विजेता को ₹30,000 तथा उपविजेता टीम को ₹20,000 का पुरस्कार दिया जाएगा। टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।















Leave a Reply