वन विभाग ने दो अलग-अलग छापे मारी में अवैध लकड़ियों को पकड़ा

South Andaman Forest

Editor: Pankaj Singh

दक्षिण अंडमान –  वन संपदा की सुरक्षा एवं अवैध कटाई के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लिटिल अंडमान वन प्रभाग ने VK. पुर क्षेत्र में वन संरक्षण अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रखी गई आरा कटी लकड़ी तथा एक पावर चेनसॉ बरामद किया।

वन विभाग की टीम ने 24 अगस्त 2026 को VK पुर में की गई कार्रवाई के दौरान कैटेगरी-III की आरा कटी लकड़ी के कुल 21 टुकड़े जब्त किए, जिनकी कुल मात्रा लगभग 0.489 घन मीटर (CBM) आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान लकड़ी काटने में प्रयुक्त एक पावर चेनसॉ भी बरामद कर जब्त किया गया।

South Andaman Forest

वहीं पर दक्षिण अंडमान वन प्रभाग ने संयुक्त गश्ती अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से छिपाकर रखी गई पदौक (Padauk) की लकड़ी बरामद कर जब्त की।

यह कार्रवाई 22 अगस्त 2026 को तुषनाबाद रेंज के पोतिनल्लाह क्षेत्र में संयुक्त गश्ती के दौरान की गई। वन विभाग की टीम ने मौके से लगभग 0.293 घन मीटर (CBM) पदौक लकड़ी बरामद की, जिसे अवैध रूप से छिपाकर रखा गया था। वन विभाग के अनुसार, जब्त की गई लकड़ी को आवश्यक कार्रवाई के लिए कब्जे में ले लिया गया है।

वन विभाग द्वारा अवैध रूप से वन उपज के दोहन और परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से क्षेत्र में लगातार निगरानी एवं गश्त की जा रही है। विभाग की इस कार्रवाई को वन संपदा के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *