Editor: Pankaj Singh
श्री विजयपुरम – अंडमान-निकोबार प्रशासन ने हाल ही में विज्ञापित मैट्रिक (CML) और हायर सेकेंडरी (CHSL) स्तर के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपने आवेदन फॉर्म में सुधार करने की सुविधा प्रदान की है। अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए e-Recruitment पोर्टल पर एक विशेष ‘करेक्शन विंडो’ खोलने का निर्णय लिया गया है।
यह सुविधा निम्नलिखित रिक्तियों से संबंधित आवेदनों के लिए लागू होगी:
- मैट्रिक लेवल (CML): वैकेंसी नोटिस नंबर 4-13/2026-R&E सेल/202 (दिनांक 01.06.2026)
- हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL): वैकेंसी नोटिस नंबर 4-12/2026-R&E सेल/214 (दिनांक 04.06.2026)
सुधार की तिथियां (शेड्यूल):
- मैट्रिक लेवल (CML): 01 सितंबर 2026 (सुबह 11:00 बजे) से 07 सितंबर 2026 (मध्य रात्रि 12:00 बजे तक)
- हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL): 04 सितंबर 2026 (सुबह 11:00 बजे) से 10 सितंबर 2026 (मध्य रात्रि 12:00 बजे तक)

किन जानकारियों में कर सकते हैं बदलाव?
आवेदक आधिकारिक e-Recruitment पोर्टल (https://erecruitment.andamannicobar.gov.in) पर जाकर निम्नलिखित विवरणों में संशोधन, बदलाव या जोड़-घटाव कर सकते हैं:
- पदों का चयन (जोड़ना या हटाना)
- शैक्षणिक/अन्य योग्यता (जोड़ना या हटाना)
- नया फ़ोटो अपलोड करना या पुराना हटाना
- हस्ताक्षर (Signature) में बदलाव करना या नया अपलोड करना
उप सचिव (R&E) द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अंतिम तिथि यानी 10 सितंबर 2026 (मध्य रात्रि) तक पोर्टल पर जो डेटा उपलब्ध होगा, उसे ही अंतिम मानकर प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। इसके बाद किसी भी संशोधन पर विचार नहीं किया जाएगा।
प्रशासन ने सभी आवेदकों को सलाह दी है कि वे अंतिम समय की आपाधापी से बचने के लिए निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने आवेदनों की जांच कर लें और यदि कोई त्रुटि हो, तो उसे पूर्ण सावधानी के साथ समय रहते ठीक कर लें।















Leave a Reply