Editor: Pankaj Singh
मायाबंदर- CFO नाला स्टील बेली ब्रिज पर चल रहे मरम्मत एवं रखरखाव कार्य को देखते हुए इसके बंद रहने की अवधि को बढ़ा दिया गया है। उत्तर एवं मध्य अंडमान के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट एस. कृष्णा चैतन्य, DANICS ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 163 के तहत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी किया है।
प्राप्त आदेश के अनुसार, CFO नाला स्टील बेली ब्रिज अब 30 सितंबर 2026 से 11 अक्टूबर 2026 तक बंद रहेगा। इससे पहले पुल को 20 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 तक बंद रखने का आदेश दिया गया था। पुल को बंद रखने की अवधि बढ़ाने का निर्णय डेकिंग प्लेट हटाने, बेली ब्रिज के विभिन्न पार्ट्स की स्थापना एवं मरम्मत तथा ब्रिज के डेक के नीचे पेंटिंग कार्य को पूरा करने के उद्देश्य से लिया गया है।
इस संबंध में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, NACD, APWD, मायाबंदर को निर्देश दिया गया है कि स्टील बेली ब्रिज से संबंधित मरम्मत एवं रखरखाव कार्य को निर्धारित अवधि के भीतर पूरा करना सुनिश्चित करें। साथ ही, कार्य पूरा होने के बाद पुल को यातायात के लिए दोबारा खोले जाने की सूचना तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
वहीं, डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस, रंगत को आदेश का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
यह आदेश 28 सितंबर 2026 को अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, उत्तर एवं मध्य अंडमान द्वारा हस्ताक्षर एवं मुहर के साथ जारी किया गया।
















Leave a Reply