निंबुतला पंचायत के प्रधान और सेक्रेटरी के बीच मत – भेद, प्रधान अपने PRI के साथ सेक्रेटरी को हटाने के लिये धरने पर बैठे।

Nimbutala

दिनांक 30 दिसंबर 2022 को निंबुतला ग्राम पंचायत के प्रधान श्री सुजित मिस्त्री अपने  मेम्बर के साथ सेक्रेटरी को हटाने का मांग लेकर पंचायत भवन के सामने ही धरने पर बैठ गये।

उनका कहना है की निंबुतला पंचायत के सेक्रेटरी उनके कामो मे नकरात्मक तरिके से दखल दे रहे है, वो ग्राम के विकास के लिये जो भी फैसला लेते है उन फैसलो को किसी न किसी नियम के आधार पर रोक देते है, जिससे ग्राम का विकास नही हो पाता।

वो आगे कहते है की, सेक्रेटरी का रवैया भी ठिक नही है।  उनके और उनके ग्राम वासियों के प्रति उनका रवैया रुखा सा है, जिससे उनके साथ ताल मेल बैठ नही पाता।

वहीं जब हमने इसके बारे मे निंबुतला ग्राम पंचायत के सेक्रेटरी श्री विमल कुमार से पुछा तो उन्होने कहा की जो भी करना है पंचायत नियम किताब के अंतरगत ही करना है।  अगर कोई फैसला रुल को तोड़कर लिया जाता है तो उसे हम पास नही कर सकते।

आगे वो कहते है अब तक किसी भी ग्राम का विकास हुआ है तो नियम के अंतरगत ही हुआ है, रुल को तोड़कर विकास नही किया गया है।

विडीयो मे देखे पुरा रिपोर्ट : 

Please Subscribe Eviland Youtube Channel : https://www.youtube.com/@Eviland5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *