रंगत मे प्राकृतिक आपदा से निपटने पर अभ्यास तत्पर 2023, जिसमे रंगत के सारे विभाग हुए शामिल।

Mock Exercise

Report : Sangita Saha

दिनांक 09, फ़रवरी  2023 को अण्डमान मे अलग अलग जगहो पर स्टेट लेवेल मॉक डिजास्टर एक्सरसाइज तत्पर   2023 अभ्यास हुआ।  ये अभ्यास रंगत मे भी सुबह 9:15  पर संचालन किया गया जिसमे रंगत प्रशाशन के साथ लग-भग सारे विभाग शामिल हुए।  इसमे सारे विभाग अपने अपने जिम्मेदारीयों के अनुरूप तत्परता के साथ अभ्यास किये।

ये अभ्यास भुकंप और सुनामी जैसे प्राकृतिक आपदाओ के संधर्भ मे किया गया जो अक्सर अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह मे आते रहते है।  इस अभ्यास मे लग-भग 11 बजकर 16 मिनट पर सुनामी चेतावनी को भी रखा गया।  इसमे पोलिस विभाग, APWD विभाग, अग्निशामक सेवा विभाग, अस्पताल और चिकित्सा विभाग, वन विभाग, विद्युत विभाग, ALHW विभाग, राज्य परिवहन सेवा विभाग,  तहसिलदार दफ्तर, आपदा प्रबंधन विभाग, शिक्षा विभाग, आंगन बाड़ी, आपदा मित्रा के स्वयंसेवकों, तथा दुसरे स्वयंसेवकों इत्यादी अपने समग्रियों और औजारो के साथ मुख्य रुप से शामिल हुए और अपना दायित्वा बेहतर तरिके से निभाया, और साथ मे रंगत के उन विभागो के सारे विभागध्यछ भी मौजुद रहे।

Mock Exercise

प्राकृतिक आपदा के दौरान किस किस तरह के मुश्किलो का सामना करना पड़ता है और उन मुश्किलो से कैसे निप्टा जाता है इस चिज का सारे विभागो ने संयुक्त रुप से और सफलता पुर्वक अभ्यास किया ताकी भविस्य मे अगर किसी आप्दा का शामना करना पड़े तो उन्हे जानकारी हो की उस आप्दा से कैसे निपटना है।

पुरे अभ्यास के दौरान रंगत कि सहायक आयुक्त श्रीमती सपना प्रिया ( DANICS ) और रंगत के  DYSP श्री विशेश धत्तरवाल जी निरीक्षण किये और साथ मे मार्ग दर्शन भी किये ताकी अभ्यास सुचारु तरिके से और सफलता पुर्वक चले।

देखे अभ्यास का पुरा विडीयो कवरेज। ……

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *