जल विभाग द्वारा पानी के आपूर्ति का समय मे अनियमितता (Irregularity) के कारण रंगत के लोग परेशान।

Rangat Water Supply

Report : Sangita Singh

दिनांक 16 मार्च  2023, मार्च का महीना है, पुरे अंडमान मे गर्मी का मौसम है जिस कारण जगह जगह प्राकृतिक जल के संसाधन सुख रहे है।  रंगत मे भी इस कारण पानी के आपूर्ति मे जल विभाग को मुस्किलो का सामना करना पड़ रहा है।

इस गर्मी के मौसम मे जल संसाधन सुखने के कारण रंगत के APWD का जल विभाग पहले टैंकरो द्वारा पानी को जल संरक्षण टैंक मे संरक्षित करते है फिर उस जल को निवासियों के घरो तक पाईप लाईन द्वारा पहुँचाया जाया जाता है।  लेकिन पानी को पाईप मे छोड़ने को लेकर विभाग द्वारा समय निर्धारीत नही किया गया है।  जब मर्जी होता है किसी भी सेक्शन मे पानी छोड़ दिया जाता है जिस कारण लोगो को पता ही नही चल पाता कि उनके घरो मे कब पानी आकर चला गया।

रंगत के अधिकांस परिवार के लोग काम काजी लोग है, जिस कारण उन्हे काम करने के लिए घर से बाहर जाना पड़ता है।  पहले उनके घरो मे पानी आने का समय निर्धारीत था, जिस कारण उस समय मे वो अपना समय निकालकर पानी को अपने घरो मे संरक्षित कर लेते थे।

लेकिन अब तो लोगो के घरो मे दो य तीन दिन के अंतराल मे पानी दिया जाता है, और उस पानी को छोड़ने का कोई समय निर्धारीत नही होने के कारण अक्सर लोग अपने घरो मे पानी संरक्षित नही कर पाते, जिस कारण उन्हे बड़ी मुस्किलो का सामना करना पड़ता है। विभाग को हर छेत्र मे पानी छोड़ने का समय निर्धारीत करना चाहिए ताकी लोगो को अपने घरो मे पीने का पानी संरक्षित करने मे दिक्कतो का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *