लौंग आईलैंड के चिकमन डेरा मे दो नाबालिग बच्चियों का शव ईमली के पेड़ पर लटकता हुआ मिला।

Long Island

Report : Sangita Singh

दिनांक 16 अप्रैल 2023 को लौंग आईलैंड  के चिकमन डेरा मे दो नाबालिग लड़कियों का शव ईमली के पेड़ पर लटकते हुए मिला।  दोनो नाबलिगो कि उम्र तकरिबन 11-13  साल के आस पास होगा , सुत्रो से पता चला है की कुछ लोगो ने दोनो बच्चियों को दीन मे एक साथ खेलते हुए देखा।

जब दोनो बच्चियां रात को वापस घर नही लौटी तो लोगो को चिंता होने लगा , और उनके परिवार दुसरे लोगो के साथ मिलकर बच्चो को ढूंढ़ने लगे।  तभी उन्हे आंगन बाड़ी सेंटर के पास एक ईमली के पेड़ पर दोनो बच्चियों का शव लटकते हुए दिखा।  दोनो बच्चियों ने पेड़ के डाल पर दुपट्टे से फांसी लगाई।

सुचना मिलते साथ ही रात को रंगत थाना के SHO श्री पंकज पांडे जी अपने टीम के साथ लौंग आईलैंड के घटना स्थल पर पहुंचे और बिना समय गवाए अपना जांच सुरु कर दिया।  शव को पोस्ट मोर्टम के लिए भेजा और पोस्ट मोर्टम के बाद शव को उनके परिवारो को सौंप दिया गया।

प्रारंभिक जांच मे ये आत्म हत्या का मामला दिख रहा है।  लेकिन अभी तक आत्म हत्या के कारणो का पता नही चला है।  जब हमने लौंग आईलैंड के प्रधान श्री B कामराजु जी से इस घटना का जानकारी लिया तो उन्होने बताया की आत्म हत्या का किसी कारण का पता नही चला, बच्चो के परिवारो को भी कारणो का जानकारी नही है, और न ही कोई किसी अपराध का शक है।  गांव के कुछ लोगो से जब हमने पुछा तो उन्होने भी येही जवाब दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *