रंगत बाज़ार मे आवारा कुत्ते बने लोगो के लिए खतरा, चलती गाड़ियों और लोगो पर करते है हमला।

Street Dog

Report : Sangita Singh

दिनांक 04 मई 2023 , मध्य अण्डमान मे रंगत बाज़ार एक बड़ा बाज़ार माना जाता है, येहां दुर दुर से और कई ग्रामो से लोग अपने कामो और खरीदारी के लिए आते है।  रंगत के आस पास कितने ही विभा्गो के दफ्तर भी है।  मायने रंगत मे लोगो को अपने कामो के लिए दुर दुर से आना ही पड़ता है।

रंगत बाज़ार मे आवारा कुत्तो कि जनसंख्या मे लगातार बढ़ोतरी हो रहा है, और ये कुत्ते बेतहासा पुरे बाज़ार मे घुमते रहते है।  उन्हे नियंत्रित करने पर कोइ भी कदम नही उठाया गया है।  जिस कारण आज कल वो लोगो पर और चलती गाड़ियों पर हमला करने लगे है। कभी कभार अचानक ही लोगो पर हमला कर देते है।  हमारे पास इसके संधर्भ मे कुछ लोगो का सिकायते भी आये थे।  येहां तक की पिछला ग्राम सभा मिटींग मे ये मुद्दा भी उठाया गया था,  लेकिन रंगत ग्राम पंचायत ने कुछ समस्याओं का हवाला देकर अपने जिम्मेदारीयों से पल्ला झाड़ लिया था।

लेकिन अब ये समस्या बहुत ज्यादा बढ़ गया है, अगर इसके उपर ध्यान नही दिया गया तो कोइ बड़ा दुर्घटना होने का आशंका है।  कुछ दिन पहले एक आवारा कुत्ते ने एक छोटे लड़के पर हमला कर दिया था, किसमत से उसे ज्यादा चोट नही आया।

उसी तरह बाज़ार मे खुले पशु भी इधर उधर आपको घुमते हुए दिख जायेंगे, नही तो बिच सड़क पर झुंड बनाकर बैठे हुए मिल जायेंग।  वाहन चालको को गाड़ी चलाते समय सड़क के गड्ढो के साथ घुमते हुए पशुओ से भी बचना पड़ता है।  इस समस्या पर भी कोइ कदम नही उठाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *