छूटे हुए एवं युवा/प्रथम बार पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने हेतु 10 अक्टूबर, 2026 को विशेष शिविर

Administrative Block Rangat

Editor: Pankaj Singh

मध्य अंडमान, 2 अक्टूबर, 2026- मुख्य निर्वाचन अधिकारी, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के निर्देशानुसार अंडमान एवं निकोबार संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में छूटे हुए तथा युवा एवं पहली बार पात्र होने वाले मतदाताओं के नाम शामिल करने के लिए 10 अक्टूबर, 2026 (शनिवार) को मध्य अंडमान के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर प्रातः 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक चलेगा।

यह विशेष शिविर मुख्य निर्वाचन अधिकारी, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह द्वारा जारी पत्र संख्या 4/1/Elec/2026/333 दिनांक 30 सितंबर, 2026 में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में आयोजित किया जा रहा है।

इस विशेष शिविर का उद्देश्य उन सभी पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की सुविधा प्रदान करना है, जो अभी तक किसी कारणवश अपना नाम दर्ज नहीं करा पाए हैं। विशेष रूप से युवा एवं पहली बार मतदान के लिए पात्र नागरिकों को नामांकन प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहायता प्रदान की जाएगी।

Administrative Block Rangat

सभी पात्र नागरिकों से अनुरोध है कि वे 10 अक्टूबर, 2026 को प्रातः 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे के बीच अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचें और वहां उपस्थित बूथ लेवल अधिकारी (BLO) से संपर्क कर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के संबंध में आवश्यक सहायता एवं मार्गदर्शन प्राप्त करें।

सभी संबंधित विभागों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से अनुरोध है कि वे अपने-अपने गांवों एवं क्षेत्रों में इस विशेष शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार करें तथा पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के कार्य में बूथ लेवल अधिकारियों को आवश्यक सहयोग प्रदान करें।

सभी पात्र नागरिकों से अपील है कि वे इस विशेष शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *