Editor: Pankaj Singh
श्री विजयपुरम, 12 सितंबर 2026- हिंदू राष्ट्र शक्ति (HRS) की ओर से शनिवार को कॉर्बिन्स कोव रोड स्थित हॉर्नबिल नेस्ट के सामने गंगा स्थल/अस्थि विसर्जन परियोजना परिसर में भगवान शिव के पूजन एवं हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुई।
कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, हवन, आरती तथा भगवान शिव की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया। संपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान पंडित श्री रविकेश चंद जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के लिए भगवान शिव की प्रतिमा का निर्माण केरल के श्री रघेश शशि एवं उनकी टीम द्वारा किया गया है।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल कुमार तिवारी, सांसद श्री बिष्णु पद राय, SVPMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री के. वेत्री वेलु, वार्ड पार्षद श्री सी. करुणानिधि, श्री सोमेश्वर राव एवं श्रीमती डी. राधिका सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इनके अलावा श्रीमती शीला सिंह, श्रीमती सुशीला देवी, श्री शेखर राव, श्री याघंबरम टी., श्री पी. योगेश, श्री अरुपाड़ी, श्री संजय बालन, श्री धीरज राम, श्री राजेश पुरिया, श्री हेमंत कुमार धींगरा, श्री जितेंद्र नारायण, श्री गौतम शर्मा, श्री मुरली धरन, श्री सोनू राज सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

HRS की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष श्री एन. वेंकट रमना, प्रदेश युवा मोर्चा उपाध्यक्ष श्री राजेश मजूमदार, प्रदेश महासचिव (संगठन) श्री एन. के. उदय कुमार, सैनिक विंग के प्रदेश अध्यक्ष श्री पी. वी. रॉबिन पलानी स्वामी सहित युवा विंग एवं महिला मोर्चा की टीम के सदस्य मौजूद रहे।
धार्मिक कार्यक्रम के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए दो बेल (बिल्व) एवं एक शमी का पौधा भी लगाया गया। पौधारोपण श्रीमती शीला सिंह, श्री राकेश्वर लाल एवं श्री अनिल कुमार तिवारी द्वारा किया गया।
पूजन एवं हवन कार्यक्रम के समापन के बाद HRS के सदस्यों एवं स्वयंसेवकों ने परिसर और उसके आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया तथा पूरे परिसर की सफाई की। HRS ने द्वीपवासियों, पर्यटकों एवं क्षेत्र में आने वाले सभी लोगों से अपील की कि वे परिसर की स्वच्छता एवं धार्मिक गरिमा बनाए रखें और यहां कूड़ा-कचरा न फैलाएं।
HRS के अनुसार, गंगा स्थल/अस्थि विसर्जन परियोजना एवं शिव प्रतिमा स्थल का विकास स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत उपलब्ध कराए गए धन से किया गया है। यह स्थान धार्मिक आस्था एवं सम्मान से जुड़ा हुआ है। ऐसे में इसकी स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।















Leave a Reply