मायाबंदर के पानीघाट में 8 गाड़ियों का ड्रंक एंड ड्राइव का चालान जारी हुआ जिसमें यात्री बस भी शामिल है

Chalan Panighat Chowk

Report: Pankaj Singh

उत्तरी और मध्य अंडमान- सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने तथा शराब पीकर वाहन चलाने की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से दिनांक 29 जुलाई, 2026 को पानीघाट जंक्शन में एक संयुक्त विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया।

यह अभियान निरीक्षक RK मजूमदार, थाना प्रभारी, पुलिस थाना मयाबंदर, विशेष यातायात जांच दल तथा श्री चंद्र शेखरन राव, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO), मयाबंदर के संयुक्त नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान के दौरान सरकारी एवं निजी एक्सप्रेस बसों सहित सार्वजनिक परिवहन वाहनों (पब्लिक कैरिज) के चालकों की विशेष रूप से शराब पीकर वाहन चलाने (ड्रंक एंड ड्राइव) के संबंध में जांच की गई।

Chalan Panighat Chowk

इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम करना तथा वाहन चालकों को शराब के प्रभाव में वाहन चलाने से हतोत्साहित करना था।

जांच अभियान के दौरान वाहन चालकों एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं को शराब पीकर वाहन चलाने के गंभीर कानूनी एवं सामाजिक दुष्परिणामों के संबंध में जागरूक किया गया तथा सभी से यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की गई।

सूत्रों से पता चला है कि अभियान के दौरान विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले आठ (08) वाहन चालकों के विरुद्ध चालान जारी किए गए, जिसमें कुछ निजी और सरकारी यात्री बसें भी शामिल हैं, जो यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।

पुलिस एवं परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन के लिए इस प्रकार के संयुक्त प्रवर्तन एवं जागरूकता अभियान भविष्य में भी नियमित रूप से जारी रहेंगे। आम नागरिकों से सुरक्षित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवहार अपनाने तथा सड़क सुरक्षा में सहयोग करने का आग्रह किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *