वन्यजीव संरक्षण के लिए रंगत पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 6.5 किलो हिरण के मांस के साथ एक गिरफ्तार

Illegal Meat

Editor: Pankaj Singh

रंगत- अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह की समृद्ध वन्यजीव संपदा और पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए उत्तर एवं मध्य अंडमान जिला पुलिस ने एक बार फिर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की है। गुप्त और सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना रंगत की टीम ने 18 अगस्त 2026 को कौशल्या नगर के टीका डेरा इलाके में दबिश देकर वन्यजीव शिकार के एक मामले का भंडाफोड़ किया।

पुलिस टीम ने मौके से कौशल्या नगर, टीका डेरा के निवासी 51 वर्षीय गणेश घर के पास तलाशी लेने पर उसके पास से लगभग 6.5  किलोग्राम संरक्षित भोंकने वाला हिरण (जंगली बकरा) का मांस बरामद हुआ।

रंगत पुलिस ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम (Wildlife Protection Act) की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए बरामद मांस को तुरंत जब्त कर लिया। इसके पश्चात, हिरासत में लिए गए आरोपी गणेश और जब्त की गई सामग्री को आगे की आवश्यक कानूनी और विभागीय कार्रवाई हेतु वन विभाग को सौंप दिया गया है।

Illegal Meat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *