रंगत क्षेत्र के दसरथपुर निवासीयों द्वारा अपने मांग हेतु एक रैली का अयोजन किया गया।

Rangat

दिनांक  29/07/2022  रंगत क्षेत्र के दसरथपुर गांव वासियों ने अपने PRI  के साथ मिलकर एक रैली का अयोजन किया।  ये रैली हवामहल से रंगत के B.J.P.  चौक तक निकाला गया।   इस रैली का मुख्य मुद्दा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंगत का  अनुशासनहीनता, ग्रामीण सड़को का निर्माण और पत्थरो का उत्खनन का था।  इसमे और भी बहुत सारे मुद्दे थे जैसे शिक्षा विभाग और राजस्व विभाग के मुद्दे भी शामिल थे।

हमने अपने पिछले लेख मे भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंगत  का मुद्दा उठाया था जिसमे स्वास्थ्य केंद्र मे अनुशासनहीनता देखा गया था , इस रैली का भी मुख्य मुद्दा येही था।  निवासीयों का मांग है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंगत मे मुख्य चिकित्सा अधिकारी का नियुक्ती हो,  जिससे अस्पताल मे अनुशासन बरकरार बना रहे।  हर एक अंतराल पर जिला अस्पताल से चिकित्सा विशेषज्ञ सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र रंगत मे आना चाहिए।  अस्पताल के कर्मचारियों का स्थानांत्रण और तैनाती जल्द होना चाहिए।

Rangat

दुसरा मुख्य मुद्दा ग्रामीण सड़्को का निरमाण का था ,जो की बहुत सालो से अंतर द्वीप मे रुका पड़ा है।  और बहुत ही खस्ता हाल मे है , आप जब भी ग्रामीण इलाको मे जाएंगे तो अक्सर देखेंगे की सड़के गड्ढो मे तब्दील हो चुके है , जिससे लोगो को बहुत परेसानी उठाना पड़ता है।

तिसरा मुख्य मुद्दा पत्थरो का उत्खनन का था जो बहुत दिनो से बंद पड़ा है , जिससे हर क्षेत्र मे निर्माण कार्य मे बाधा आ रहा है।  अगर निजी क्षेत्र मे देखे तो लोगो को अपना ही घर बनाने के लिए पत्थर नही मिल रहे है।  अगर मिल रहे है तो तिगुने दाम मे मिल रहे है , जिससे आम जनता परेशान है।  आम जनता को समझ नही आ रहा है की वो अपना घर बनाए तो कैसे बनाए!।

हमने जब ग्राम वसियों से बात की तो उन्होने कहा की हमारे जितने भी मांग है वो सब जायज मांग है , अगर हमारे मांगो को पुरा नही किया गया तो अगली बार बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा और चक्का जाम भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *