अण्डमान के लोकसभा सांसद श्री कुलदिप राय शर्मा का रंगत मे निरीक्षण, लोगो के समस्याओ का समाधान का अस्वासन।

MP Visti Rangat

दिनांक 19 नवंबर 2022 , लोकसभा चुनाव के लंबे अंतराल के बाद अण्डमान के लोकसभा सांसद श्री कुलदिप राय शर्मा ने 19 नवंबर 2022 को रंगत मे निरीक्षण किया। उन्होने रंगत के विद्यालयों का मुआयना किया , इनमे मुख्य विद्यालय थे गोवर्नमेंट सिनीयर सेकंडरी स्कुल सबरी जंक्सन , गोवर्नमेंट सिनीयर सेकंडरी स्कुल रंगत और प्रायमेरी स्कुल रंगत।

और साथ मे रंगत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी मुआयना किया, स्वास्थ्य केंद्र के समस्याओ को सुना और अस्वासन दिये कि जल्द ही समस्याओ का समाधान निकाला जायेगा।

MP Visti Rangat

उसके बाद श्री कुलदिप राय शर्मा जी दसरथपुर और जनकपुर ग्राम के लोगो के साथ मुलाकात किये।  उस समय उनके साथ मुख्य लोग उपस्थित थे रंगत के प्रमुख सिता माझी जी, जिला परिसद मेंबर तपोस हलदर और दसरथपुर पंचायत के प्रधान रुपा हलदर जी।

वहां उन्होने लोगो के समस्याओ को सुना , जिसमे मुख्य थे रंगत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कि समस्या और जनकपुर गांव के सड़क का खस्ता हाल।  उन्होने लोगो को अस्वासन दिया की सारे समस्याओ का समधान जल्द ही निकाला जयेगा।

एक लंबे अंतराल के बाद लोकसभा सांसद जी का दसरथपुर गांव के लोगो से मिलना और उनके समस्याओ को सुनना, साथ मे उनका अस्वासन से लोगो को राहत मिला।  आशा है कि सांसद जी लोगो के समस्याओ का जल्द ही समधान निकालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *