स्कूल लाइन जंक्शन के पास लगा भयानक आग, लाखो का समान जलकर राख़।

Fire accident

Report :  Pankaj Singh

दिनाक 12 जुलाई 2023 को स्कूल लाइन जंक्शन पर सामुदायिक भवन के सामने एक लकड़ी की आवासीय मकान में भीषण आग लग गया। स्थानीय निवासियों ने तुरंत पास के अग्निशमन विभाग को सूचित किया, जहा से छह अग्निशमन गाड़ियाँ घटनास्थल पर पहुंचा ।

केवल कुछ ही मिनटो के भीतर, अग्निशामकों ने आग की लपटों पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया, और आगे होने वाले क्षति को रोक दिया। फिलहाल आग लगने के कारणो का पता नहीं चला है, जांच जारी है।

माना जाता है की आग एक पुराने लकड़ी के घर मे बिजली शॉट सरकट के वजह से लगा, जहां एक संयुक्त परिवार कई वरसों से रह रहा था। आग सबसे पहले पहली मंजिल के एक कमरे में लगा और तेजी से पूरी इमारत में फैल गई। इस घटना के वजह से उस लकड़ी के इमारत मे एक गैस सिलेन्डर भी फट गया, जिससे आसपास के घरों को काफी नुकसान हुआ। वहाँ पुलिस के समर्थन से अगिनिशामक जवान बड़ी मुस्तैदी और खतरनाक हालात मे आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन ढांचा पुरानी लकड़ी के होने के कारण आग बड़ी तेजी से फैला, जिससे इमारत का ढांचा पूरी तरह से जलकर राख़ हो गया।

लेकिन अग्निशामक विभाग आग को आस पास फैलने से रोकने मे कामयाब हुए, जो की बहुत बड़ी कामयाबी है अगर आग आगे फ़ेल जाता तो नुकसान और अधिक होता। माना जाता है की इस घटना मे लाखो का समान जलकर राख़ हो गया है। आग लगने के कारणो का पता लगने का जांच चल रहा है, सुरुयाती संदेह येही लग रहा है की बिजली के तारो मे शॉट सरकट होने के कारण ये दुर्घटना हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *