पुलिस ने उत्तर और मध्य अंडमान जिले के तालबागान इलाके में भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की |

sharab

Report : Sangita Singh

दिनाक 20/09/2024 को SHO PS कालीघाट के निकट समन्वय में, SI M J इंद्रजीत IC OP किशोरीनगर, PC/2361 रिपन मिस्त्री PC/222 मैरी मैग्डलीन PC/2796 के हजरत कुमार और ओपी किशोरीनगर के PC/1598 इरेनियस की एक टीम को तालबागान क्षेत्र में विशेष जांच अभियान पर तैनात किया गया था। तलाशी के दौरान अवैध चीजे जब्त की गयी : –

  1. 01 नग 50 लीटर जरीकन कंटेनर जिसमें लगभग 48 लीटर अवैध शराब था |
  2. 01 नग 40 लीटर जरीकन कंटेनर जिसमें लगभग 39 लीटर अवैध शराब था |
  3. 03 नग 02 लीटर प्लास्टिक की बोतल जिसमें लगभग 5 लीटर अवैध शराब था |

अपूर्व बल्लब पुत्र स्वर्गीय नरेन बल्लब (52) वर्ष प्राइवेट वर्कर निवासी तालबागान के कब्जे से बरामद ऊपर दिए अवैध चीजे बरामद किया गया,  बरामद अवैध शराब को मौके पर ही जब्ती ज्ञापन के तहत जब्त कर लिया गया है और तदनुसार इस थाने में अपराध संख्या 49/24 दिनांक 20/09/2024 के तहत धारा 32 रेग. III 1876 के तहत उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

यह पूरी कार्रवाई SDPO डिगलीपुर श्री अंकेश यादव के निर्देशन और पर्यवेक्षण में की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *