पंचवटी क्षेत्र का मरम्मत किया गया NH4 सड़क दो महीना भी नही टीका, जगह जगह बना गड्ढा

Panchawati Road damage

Report : Pankaj Singh

श्री विजया पुरम, 28 मई 2026 – करीब 2 महीने पहले रंगत के पानी टैंक से लेकर पंचवटी तक NH4 सड़क का रखरखाव के तहत पैचिंग करके मरम्मत किया गया था। लेकिन उसी दौरान उसकी मरम्मत के गुणवत्ता के ऊपर सवाल उठ गया। उस दौरान हमारी इविलैंड मीडिया के यूट्यूब चैनल पर इस मुद्दे को उठाया गया। हमने अपनी रिपोर्टिंग में अंदेशा लगाया कि मरम्मत किया गया पैचिंग हिस्सा एक बरसात भी नहीं टिक पाएगा।

Panchawati Road damage

लेकिन खेद के साथ कहना पड़ रहा है कि हमने उस समय कुछ ज्यादा ही उम्मीद लगा लिया था, आज पानी टैंक से लेकर पंचवटी तक के NH4 सड़क को देखने से प्रतीत हो रहा है कि उस दौरन मरम्मत के जरीये जिन हिसो को ठीक किया गया था, आज उन हिसो के कई जगह पर गड्ढे हो गए है, कहीं पैचिंग एरिया के बजारी उखड़ रहे हैं, कुछ जगह पर सड़क टूट रहे हैं। ये तो इस साल की बरसात की सुरुआत है, और आप सभी जानते ही हैं कि आगे कई महीनों तक बरसाती मौसम रहने वाला है। लेकिन जब सुरुआत में ही बनी सड़क का ऐसा हाल हो जाए तो अंदेशा है कि आगे चलकर सड़क और भी क्षतिग्रस्त हो सकता है।

चूँकि बरसात का मौसम सुरू हो चुका है, और कुछ दिनों से पंचवटी क्षेत्र में जोरदार बरसात हो रहा है, तो इस मौसम में फिर से डाबर के जरीए ब्लैकटॉप सड़क बनवाना आसान नहीं होगा। और यहां पर सबसे बड़ा सवाल ये है कि ये किस क्वालिटी का मरममत था जहां लाखो खर्च करके मरममत किया गया लेकिन वो मरममत किया हुआ सड़क दो महीना भी नहीं टिका!?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *