जनजाति सुरक्षा मंच के प्रतिनिधि मंडल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और महामहिम राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से भेंट की

Janjati Meet Pradhan Mantri

Report : Sangita Singh

दिल्ली, 28 मई 2026 – जनजाति सुरक्षा मंच के प्रतिनिधि मंडल जिसमें अंडमान और निकोबार के हट बे से युवा प्राध्यापक डॉ रामशंकर उराँव (बनारस हिंदू विश्वविद्यालय) भी शामिल हैं ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से भेंट कर जनजाति समाज के संदर्भ में विविध विषयों पर उनसे चर्चा की। जनजाति सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक श्री गणेश राम भगत जी एवं विभिन्न मान्यवरों ने प्रधानमंत्री जी का स्वागत किया।

Janjati Meet Pradhan Mantri

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आदिवासी समाज के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। इस बातचीत के दौरान, जनजातीय समुदायों के विकास और सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर लिखा:

नई दिल्ली में आज जनजाति सुरक्षा मंच के प्रतिनिधियों से मुलाकात का अवसर मिला। आदिवासी समाज के लिए इनका समर्पण भाव बहुत सराहनीय है। इस दौरान जनजातीय समुदायों के विकास और उनके सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

फिर उसके बाद जनजाति सुरक्षा मंच के प्रतिनिधि मंडल ने महामहिम राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से भेंट कर जनजाति के संदर्भ में विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *