Report: Sangita Singh
श्री विजयापुरम, 23 जून 2026- आज श्री विजयापुरम में मरीन हिल के RD ऑफिस के सामने MGNREGA कर्मचारी संघ अंडमान और निकोबार द्वीप समूह अपने चार मांगों को लेकर हड़ताल कर बैठे हुए हैं। वो चार मांग है, तुरंत वेतन वृद्धि, 5 प्रतिशत सालाना वेतन वृद्धि, नियमों के अनुसार TA और DA, सभी कर्मचारियों के लिए EPF।
हमने जब वहां हड़ताल पर बैठे एक सदस्य से बात की तो उन्होंने बताया कि वेतन वृद्धि को लेकर उनकी फाइलें 2 सालो से सिर्फ मंत्रालयों और दफ्तरों में घूम ही रहा है, उस पर कोई फैसला नहीं हो पा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि नियम और पोस्ट के अनुसार उनका वेतन काफी कम है, और वेतन बढ़ाने को लेकर लंबे समय से सिर्फ उन्हें आश्वासन ही दिया जा रहा है।

हमें सुत्रो से पता चला है कि इस हड़ताल में मनरेगा कर्मचारी संघ अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के सभी क्षेत्रों के कर्मचारी आने वाले थे, लेकिन कुछ कारणों की वजह से दक्षिण अंडमान के कर्मचारी नहीं आ पाए। फिलहाल वहां उत्तर और मध्य अंडमान के कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं।
हमारे आखिरी अपडेट तक कोई अधिकारी प्रदर्शनकारियों से बात करने के लिए अभी तक नहीं पहुंचा है, और हड़ताल जारी है। चूंकि ये हड़ताल अनिश्चित काल तक के लिए है तो आज ये हड़ताल शाम 5 बजे तक चलेगा, अगर तब तक उसका कोई हल नहीं निकलता है तो कल सुबह फिर से हड़ताल जारी रहेगा। स्ट्राइक को लेकर हमारे पास कोई भी अपडेट आता है तो आपके साथ एविलैंड मीडिया वेब पेज या फिर यूट्यूब वीडियो (एविलैंड अंडमान) के माध्यम से साझा किया जाएगा।















Leave a Reply