Report: Sangita Singh
श्री विजयपुरम, 26 जून 2026- अंडमान और निकोबार प्रशासन ने कॉमन मेट्रिक्स लेवल (CML) और कॉमन हाई सेकेंडरी लेवल (CHL) भरती के आखिरी तिथि को बढ़ाकर 15 जुलाई 2026 तक कर दिया है।
कई दिनों से कॉमन मेट्रिक्स लेवल (CML) और कॉमन हाई सेकेंडरी लेवल (CHL) भरती ऑनलाइन आवेदन पोर्टल ठीक से काम नहीं कर रहा था, आवेदकों को बार-बार सर्वर डाउन और एरर पेज का सामना करना पड़ रहा था। जिस करण संभावना था कि भारी संख्या में आवेदक भरती के लिए आखिरी तिथि तक आवेदन ही नहीं कर पाएंगे।

लेकिन प्रशासन के पत्र के अनुसार CML और CHL दोनों आवेदन करने का आखिरी तिथि को बढ़ाकर 15 जुलाई 2026 तक कर दिया गया है। और कोई भी आवेदक उन पदों का आवेदन ई-भर्ती पोर्टल https://erecruitment.andamannicobar.gov.in/ के माध्यम से 15 जुलाई 2026 तक कर सकता है।
दोनों तरह के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सुधार के लिए एक विंडो (correction window) उपलब्ध कराई जाएगी। सुधार विंडो के लिए खास तारीखों की घोषणा अलग से एक प्रेस नोट के ज़रिए और अंडमान और निकोबार प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी।
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन की बढ़ाई गई समय-सीमा और जल्द ही मिलने वाली सुधार सुविधा का लाभ उठाएं, ताकि यह पक्का किया जा सके कि उनके आवेदन सही-सही और बिना किसी गलती के जमा हों।















Leave a Reply