रंगत प्रशासन की तरफ से रंगत में “स्वास्थ्य, एकता और पर्यावरण के लिए दौड़ें” थीम पर मानसून मैराथन का आयोजन।

Monsoon Marathon Rangat

Report: Pankaj Singh

रंगत, 29 जुलाई 2026- रंगत प्रशासन के तरफ से, PRI’s और संचालन विभागों के सहयोग से रंगत तहसील में दिनाक 4 जुलाई 2026 को मानसून मैराथन का आयोजन होने जा रहा है जिसका थीम है “स्वास्थ्य, एकता और पर्यावरण के लिए दौड़ें”। ये मैराथन पुरुषो और महिलाओ के वर्ग में ओपन टू ऑल है, मैराथन निंबुतला चौक से सुबह करीब 5 बजकर 30 मिनट पर आरंभ होगा।

इस मैराथन में 2 कैटेगरी रखी गई है, पहला पुरुषो के लिए ओपन टू ऑल है, जो 10 किलोमीटर तक का होगा जो कि निंबुतला चौक से शुरू होकर, कालीमंदिर, अमकुंज, चित्रकुट होते हुए मोरिसेडेरा तक जाएगा फिर वहां से वापस निंबुतला चौक तक आएगा जो मैराथन का फिनिशिंग पॉइंट होगा।

Monsoon Marathon Rangat

महिलाओ के कैटेगरी के लिए ओपन टू ऑल है जो कि उनका मैराथन दौड़ 5 किलोमीटर तक का होगा, जो निंबुतला चौक से शुरू होकर कालीमंदिर, अमकुंज होते हुए चित्रकुट तक जाएगा और फिर वहां से वापस निंबुतला चौक तक होगा जो फिनिशिंग प्वाइंट है।

इसमे विजेताओं के लिए आकर्षक पदक के साथ बड़ा पुरस्कार भी रखा गया है, पहला स्थान का पुरस्कार 10,000/- रुपये और साथ में पदक है, दूसरे स्थान का पुरस्कार 7,000/- रुपये और साथ में पदक है, तिसरा स्थान का पुरस्कार 5,000/- रुपये और पदक है। प्रतिभागियों से निवेदन किया गया है कि 3 जुलाई 2026 से पहले इस मैराथन के लिए अपना पंजीकरण सहायक आयुक्त कार्यालय रंगत में करवा ले। और ये भी कहा गया है कि जो प्रतिभागी है वो 4 जुलाई 2026 को सुबह 5 बजकर 20 मिनट से पहले निंबुतला चौक पर पहुंच जाए।

Marathon Notice

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *