Report: Pankaj Singh
रंगत, 01 जुलाई 2026- दिनाक 30 जून 2026 को कदमताल से रंगत आ रहा STS बस पंजीकरण संख्या AN-01-G-0037 का सबरी छेत्र में सेंट मैरी स्कूल के पास खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, ये दुर्घटना दिन के करीब 10:30-10:45 मिनट के आस-पास हुआ, जिसमें लगभाग 50 से ज्यादा यात्री थे, उनमें से 48 यात्री चोटिल हुए थे, उनमें से भी 11 चोटिल यात्रियों को रेफर कर बोट के जरीये GB पंत अस्पताल श्री विजयापुरम भेजा गया, ड्राइवर भी बहुत ही बुरी तरह से चोटिल हुआ है।

उस हादसे पर PS रंगत ने बस ड्राइवर के ऊपर BNS की धारा 125(a), 125(b), और 281 के अंतरगत FIR रजिस्टर किया है, FIR नंबर 0057 दिनाक 30/06/2026 के अंतरगत रजिस्टर हुआ है। आपको BNS की उन धराओं के बारे में जानकारी दे देता हूं –
भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125 उन कृत्यों से संबंधित है, जो लापरवाही या जल्दबाजी (Rash or Negligent Act) के कारण दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालते हैं। यह पहले की आईपीसी (IPC) की धारा 336 के समान है।
भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 सार्वजनिक मार्गों पर लापरवाही या तेज गति से वाहन चलाने (Rash Driving) से संबंधित है। इसके तहत किसी व्यक्ति या संपत्ति को खतरे में डालने पर 6 महीने तक की जेल या ₹1,000 तक का जुर्माना या दोनों का प्रावधान है,यह पहले की IPC धारा 279 के समान है।
हमारी एविलैंड मीडिया ने दुर्घटना का पूरा रिपोर्ट अपने Eviland Andaman यूट्यूब चैनल पर प्रकाशित किया है, आप हमारे यूट्यूब चैनल में जाकर हमारी रिपोर्ट देख सकते हैं, आप हमारे चैनल से जुड़े रहना चाहते हैं तो कृपया करें हमारे Eviland Andaman यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।
Youtube Channel : https://www.youtube.com/@Eviland5















Leave a Reply