प्रधानमंत्री ने युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए पेपर लीक मामलों में फास्ट-ट्रैक अदालतों के गठन की घोषणा की

Narendra Modi

Report: Pankaj Singh

नई दिल्ली- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश के युवाओं के हितों और उनके उज्ज्वल भविष्य को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए पेपर लीक जैसे गंभीर अपराधों पर सख्त कार्रवाई का बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को शीघ्र और कठोर दंड दिलाने के उद्देश्य से फास्टट्रैक अदालतों का गठन किया जाएगा, ताकि मामलों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित हो सके।

प्रधानमंत्री ने बताया कि इस संबंध में संबंधित मंत्रालयों एवं विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह निर्णय विद्यार्थियों के हितों की सुरक्षा और भर्ती एवं परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता तथा विश्वसनीयता सुनिश्चित करने की दिशा में सरकार द्वारा उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है।

Narendra Modi

श्री मोदी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि देश के युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति या गिरोह के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोरतम कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स (X) पर साझा किए गए अपने संदेश में कहा कि देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने दोहराया कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को शीघ्र दंड दिलाने के लिए फास्टट्रैक अदालतों का गठन किया जाएगा तथा संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जा चुके हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए सरकार लगातार ठोस और निर्णायक कदम उठा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा और कानून के दायरे में लाकर उसे कठोरतम दंड दिलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *