Editor: Sangita Singh
श्री विजयपुरम – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के एक प्रतिनिधिमंडल ने दिनाक 18 सितंबर 2026 को लोक निवास में केंद्र शासित प्रदेश के माननीय उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने केंद्र शासित प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से केंद्र विश्वविद्यालय (Central University) की स्थापना से संबंधित विषय पर भी विचार-विमर्श किया गया।
प्रतिनिधिमंडल ने विद्यार्थियों और युवाओं से जुड़े शैक्षणिक हितों तथा उनकी आकांक्षाओं से संबंधित विषयों को उपराज्यपाल के समक्ष रखा। इस अवसर पर उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने आश्वासन दिया कि अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के प्रत्येक विद्यार्थी और युवा के कल्याण, शैक्षणिक हितों और आकांक्षाओं का ध्यान रखा जाएगा।
बैठक को केंद्र शासित प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र को मजबूत करने तथा विद्यार्थियों एवं युवाओं से जुड़े मुद्दों के समाधान की दिशा में एक सकारात्मक संवाद के रूप में देखा गया। ABVP अंडमान एवं निकोबार के सचिव सत्यजीत हलदर ने इस मुलाकात की जानकारी साझा की।
















Leave a Reply