छठ पूजा के अवसर पर 16 नवंबर को अंडमान-निकोबार में सार्वजनिक अवकाश घोषित

Chath Puja

Editor: Pankaj Singh

श्री विजयपुरम- अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह प्रशासन ने छठ पूजा (प्रतीहार षष्ठी अथवा सूर्य षष्ठी) के अवसर पर 16 नवंबर 2026, सोमवार को पूरे केंद्रशासित प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

इस संबंध में उपराज्यपाल, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह की ओर से अधिसूचना संख्या 308/2026 जारी की गई है। अधिसूचना के अनुसार, परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 (Negotiable Instruments Act, 1881) की धारा 25 के स्पष्टीकरण के तहत यह निर्णय लिया गया है।

जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि 16 नवंबर 2026 को घोषित सार्वजनिक अवकाश अंडमान एवं निकोबार प्रशासन के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी कार्यालयों, स्वायत्त निकायों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों तथा शैक्षणिक संस्थानों पर लागू होगा।

गौरतलब है कि प्रशासन द्वारा पूर्व में छठ पूजा के अवसर पर 15 नवंबर 2026 (रविवार) को प्रतिबंधित अवकाश (Restricted Holiday) घोषित किया गया था। यह घोषणा 12 नवंबर 2025 को जारी अधिसूचना संख्या 91/2025 के माध्यम से की गई थी। अब प्रशासन ने उक्त प्रतिबंधित अवकाश को संशोधित करते हुए 16 नवंबर 2026, सोमवार को सार्वजनिक अवकाश के रूप में मान्य घोषित किया है।

यह अधिसूचना उपराज्यपाल के आदेश से सहायक सचिव (सामान्य प्रशासन) राजेश्वर लाल द्वारा जारी की गई है।

इस निर्णय के बाद छठ पूजा के अवसर पर सोमवार, 16 नवंबर को प्रशासन के अधीन सभी संबंधित सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

Chath Puja

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *