Editor: Sangita Singh
श्री विजयपुरम- धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में वनवासी कल्याण आश्रम, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह की ओर से 15 नवंबर 2026 को जनजाति गौरव दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम अपराह्न 3:00 बजे श्री विजयपुरम स्थित वनवासी कल्याण आश्रम परिसर में आयोजित होगा।
इस समारोह का मुख्य उद्देश्य महान जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी एवं जननायक भगवान बिरसा मुंडा के अदम्य साहस, त्याग, संघर्ष और राष्ट्र तथा जनजातीय समाज के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण करना है। साथ ही, जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं, गौरवशाली इतिहास और विरासत के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाना भी कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य रहेगा।
इस विशेष अवसर पर अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के माननीय उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
वनवासी कल्याण आश्रम, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के प्रांत अध्यक्ष श्री राजेश कुमार पुरिया एवं प्रांत सचिव श्रीमती सम्पति खलखो ने आमजन से इस गौरवशाली समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।
आयोजकों ने सभी नागरिकों से भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और आदर्शों को स्मरण करते हुए जनजातीय गौरव दिवस समारोह में सादर सहभागिता निभाने का आग्रह किया है।
















Leave a Reply