Editor: Pankaj Singh
रंगत- उत्तर एवं मध्य अंडमान के मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 6 नवंबर 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), रंगत में अल्ट्रासोनोग्राफी (Ultrasonography) जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
इस संबंध में डॉ. आर. पी. अस्पताल, मायाबंदर के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी द्वारा कार्यालय आदेश संख्या 797 जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति तथा स्वास्थ्य सेवा निदेशालय (DHS), पोर्ट ब्लेयर के 20 मार्च 2025 के आदेश संख्या 952 के अनुपालन में डॉ. क्रिस्टीना रॉसिटी, चिकित्सा अधिकारी (संविदा), जिन्हें वर्तमान में डॉ. आर. पी. अस्पताल, मायाबंदर से संबद्ध किया गया है, को 6 नवंबर 2026 को अल्ट्रासोनोग्राफी जांच कार्य के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रंगत में ड्यूटी–सह–दौरे पर प्रतिनियुक्त किया गया है।निर्धारित जांच कार्य पूरा होने के बाद डॉ. क्रिस्टीना रॉसिटी तत्काल मायाबंदर वापस लौटेंगी।
इस व्यवस्था से रंगत एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को अल्ट्रासोनोग्राफी जांच की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने से राहत मिलने की उम्मीद है।
















Leave a Reply