घरेलू LPG सिलेंडर की बुकिंग व्यवस्था में बदलाव, अब शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में 25 दिन का अंतराल

LPG Cylinder

Editor: Pankaj Singh

नई दिल्ली– घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। अब देशभर में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए LPG रिफिल बुकिंग के बीच का अंतराल समान रूप से 25 दिन निर्धारित कर दिया गया है। यह संशोधित व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

दरअसल, मार्च 2026 में मध्य-पूर्व में शुरू हुए संघर्ष के बीच LPG की मांग को नियंत्रित करने के लिए अस्थायी व्यवस्था लागू की गई थी। इसके तहत शहरी उपभोक्ताओं के लिए 25 दिन, जबकि ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए 45 दिन का इंटर-रिफिल बुकिंग अंतराल निर्धारित किया गया था।

हालांकि, अब देश में LPG की आपूर्ति की स्थिति में सुधार हुआ है और रिफिल के लंबित मामलों में भी काफी कमी आई है। इसी को देखते हुए पहले लागू की गई व्यवस्था में संशोधन करते हुए ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लिए बुकिंग अंतराल 25 दिन कर दिया गया है।

LPG Cylinder

अब क्या होगा?

  • शहरी LPG उपभोक्ता: 25 दिन के अंतराल के बाद रिफिल बुक कर सकेंगे।
  • ग्रामीण LPG उपभोक्ता: बुकिंग अंतराल 45 दिन से घटाकर 25 दिन कर दिया गया है।

तेल विपणन कंपनियों इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) को इस संशोधित व्यवस्था को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में समान रूप से तत्काल लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस बदलाव से घरेलू LPG रिफिल बुकिंग प्रक्रिया में पूरे देश में अधिक एकरूपता और सुविधा आने की उम्मीद है। खासतौर पर ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए यह बदलाव राहत देने वाला माना जा रहा है, क्योंकि उनके लिए निर्धारित 45 दिनों के अंतराल को घटाकर 25 दिन कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *