Report : Sangita Singh
दिनाक 12 मार्च 2026, सहायक आयुक्त रंगत श्री दीपांशु वोहरा ने आज दिनांक 12 मार्च 2026 को ग्राम पंचायत शिवपुरम का विस्तृत क्षेत्रीय दौरा किया। इस दौरे का उद्देश्य जमीनी स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करना तथा क्षेत्र के निवासियों से जुड़े कई लंबित मुद्दों पर चर्चा कर समाधान की दिशा में पहल करना था।
ग्राम पंचायत शिवपुरम के प्रधान श्री वेंकटेश्वर राव ने सहायक आयुक्त का बुके एवं शॉल भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त ने प्रधान के नेतृत्व में पंचायती राज संस्थान (PRI) के सदस्यों के साथ एक सार्थक बैठक एवं संवाद किया।

बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा की गई। प्रमुख रूप से नेशनल हाईवे की जर्जर स्थिति, टी.वी. कुल्लम ब्रिज के निर्माण की लंबे समय से लंबित मांग, तथा पंचावटी इको टूरिज्म बीच पर लकड़ी के पुल के निर्माण सहित अन्य जनसामान्य से जुड़े मुद्दों को उठाया गया।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त ने आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन इन मुद्दों के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इन्हें समयबद्ध तरीके से हल करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि नेशनल हाईवे की खराब स्थिति के संबंध में NHIDCL के साथ प्राथमिकता के आधार पर मामला उठाया जाएगा तथा स्थानीय विकास कार्यों को विभागों के बीच बेहतर समन्वय के माध्यम से शीघ्र गति दी जाएगी।
दौरे के दौरान श्री दीपांशु वोहरा ने कई परियोजना स्थलों का मौके पर निरीक्षण भी किया। उन्होंने टी.वी. कुल्लम ब्रिज, पंचावटी इको टूरिज्म बीच, तथा नेशनल हाईवे पर चल रहे मरम्मत एवं रखरखाव कार्यों की वर्तमान स्थिति का प्रत्यक्ष रूप से अवलोकन किया।
इसके अतिरिक्त सहायक आयुक्त ने ग्राम पंचायत शिवपुरम के अंतर्गत स्थापित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट (SWM) क्लस्टर का भी निरीक्षण किया तथा इस सुविधा को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए ग्राम पंचायत के प्रयासों की सराहना की।
आपको अवगत करा दे कि रंगत के सहायक आयुक्त श्री दीपांशु वोहरा जी हाल के दिनों में अपने क्षेत्र के कई पंचायतों का दौरा किए, वहां के पंचायती राज और निवासियों से मिलकर वहां के मुद्दों और विकास परियोजना के बारे में चर्चा की ।































