Report : Pankaj Singh
दिनाक 25 मार्च 2026, आज सवेरे हमारी मीडिया और कुछ अन्य मीडिया ने एक रिपोर्ट पब्लिश की थी, जिसमें समाचार दिया गया था कि “सांसद विष्णु पदा रे जी के शिकायत करने के बाद डॉ. उत्पल शर्मा जी की Officer on Special Duty (OSD) नियुक्ति निलंबन/रद्द कर दिया गया है”

इस सूचना को बिष्णु पद रे जी ने लोगों को सोशल मीडिया के व्हाट्सएप प्लेटफॉर्म पर दिया था। उसी के आधार पर हमारी मीडिया ने उस समाचार को अपने वेब मीडिया में साझा किया था, उस रिपोर्ट में बाकायदा सूचना के स्रोत का उल्लेख भी किया गया था
लेकिन आज शाम को हमारी मीडिया के पास एक शिकायत आई जिसमें दावा किया गया है कि इस समाचार का कोई आधार नहीं है, इसका कोई आधिकारिक तौर पर लिखित रूप में ऑर्डर कॉपी अब तक इश्यू नहीं किया गया है, चूँकि आधिकारिक तौर पर कोई ऑर्डर कॉपी जारी नहीं हुआ है तो इस समाचार का कोई आधार नहीं रह जाता है।
चूँकि शिकायत के सवाल और दावा असली था, इसलिए हमारी मीडिया अपनी जिम्मेदरी उठाते हुए हमने जानकारी का पुष्टिकरण करने का कोसिस किया लेकिन अधिकारिक तौर पर पुष्टि हो नहीं पाया। इसलिए हम उस रिपोर्ट को डिलीट कर रहे हैं ताकि लोग गुमराह न हों। अगर आगे चलकर उस समाचार का आधिकारिक तौर पर पुष्टि होती है तो नई रिपोर्ट के साथ साझा किया जाएगा।
लेकिन, ये मुद्दा जितना सिंपल दिख रहा है उतना सिंपल है नहीं। इस मुद्दे पर अंदरुनी तौर पर बहुत कुछ घटित हो रहा है। क्योंकि दिनाक 10 मार्च 2026 को डॉ. उत्पल शर्मा जी ने मनानी सांसद बिष्णु पदा रे जी को एक पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने सांसद जी की कई गतिविधियों पर अपना कड़ा विरोध जताया था और सोशल मीडिया पर झूठी सूचना प्रसारित करने का मुद्दा भी था। यहां तक कि लेटर में 10 दिनो के अंदर गलत और अपमान जनक स्टेटमेंट को वापस लेने की मांग भी थी।

हम अपने इस रिपोर्ट में उस पत्र का पहला और आखिरी पन्ना आपके साथ साझा कर रहे हैं। चूँकि लेटर 7 पन्ने का है उसके सभी पन्नो को साझा करना आसान नहीं है। लेकिन हमारी मीडिया उस लेटर को अपना रिकॉर्ड में रख रही है।






























