सांसद विष्णु पदा रे जी के शिकायत करने के बाद डॉ. उत्पल शर्मा की OSD नियुक्ति निलंबित/रद्द

माननीय सांसद द्वारा 19 फरवरी 2026 को की गई शिकायत के बाद, Deemed यूनिवर्सिटी के Officer on Special Duty (OSD)  के रूप में डॉ. उत्पल शर्मा की नियुक्ति को निलंबित/रद्द कर दिया गया है

0
92

Report : Pankaj Singh

दिनाक 25 मार्च 2026, माननीय सांसद द्वारा 19 फरवरी 2026 को की गई शिकायत के बाद, Deemed यूनिवर्सिटी के Officer on Special Duty (OSD)  के रूप में डॉ. उत्पल शर्मा की नियुक्ति को निलंबित/रद्द कर दिया गया है, इस बात की पुष्टि शिक्षा मंत्रालय के सचिव ने की है, और माननीय सांसद के साथ हुई चर्चा के दौरान DEEMED यूनिवर्सिटी के कुलपति ने भी इसे पुनः दोहराया है। इस समाचार की सुचना मनानिया सांसद बिष्णु पदा रे जी ने सोशल मीडिया पर भी साझा किया है।

DEEMED UNIVERSITY OSD SUSPENDED

अंडमान और निकोबार प्रशासन के तहत एक सेवानिवृत्त प्रिंसिपल, डॉ. शर्मा को तत्कालीन कुलपति सुनील कुमार खरे द्वारा 28 नवंबर, 2025 को जारी एक आदेश के माध्यम से OSD (विशेष कार्य अधिकारी) नियुक्त किया गया था। नियुक्ति पत्र में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग विनियम, 2023 के खंड 23, उप-खंड C(2) का हवाला दिया गया था, और कहा गया था कि उन्हें विश्वविद्यालय की स्थापना से संबंधित प्रक्रियाओं में सहायता करने के लिए, कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से एक वर्ष की अवधि के लिए नियुक्त किया जा रहा है।

फिल्हाल आधिकारिक सूचना और विश्वविद्यालय नेतृत्व तथा सांसद के बीच हुई बाद की चर्चाओं के अनुसार, नेताजी सुभाष चंद्र बोस उच्च शिक्षा संस्थान में डॉ. उत्पल शर्मा की ‘विशेष कर्तव्य अधिकारी’ (OSD) के पद पर नियुक्ति रद्द कर दी गई है।

Previous articleसांसद बिष्णु पदा रे जी भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के सचिव और माननीय केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री जी से मुलाक़ात की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here